बढ़ने लगी ठिठुरन, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, इन राज्यों में बारिश, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय समाचार

उत्तर भारत के राज्यों में जहां तेज ठंड पड़ने लगी है, वहीं वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। तापमान गिर रहा है, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण का खतरा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 1 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोहरा भी देखने को मिलेगा। वहीं, अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली के आनंदविहार स्टेशन पर कल शाम 6 बजे के करीब AQI 416 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में भी कोहरा छाया रहेगा। वहीं, गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सुबह के वक्त गाजियाबाद में कोहरा रहेगा। जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो आज से अगले दो-तीन दिनों तक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के राज्यों में कई जगह बारिश होने के आसार हैं। अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अगले 3 से 4 दिनों तक हल्की से मध्यम के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी का असर अब ज्यादा दिखने लगा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप है। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियम से नीचे चला गया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर में बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.