दैनिक मामलों में आई मामूली गिरावट, 24 घंटे में मिले 43,082 नए मरीज

राष्ट्रीय समाचार

कोरोना वायरस के मामले देश और दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में दैनिक मामलों में थोड़ी सी गिरावट आई है। शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां 44,489 नए मामले सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को 43,082 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 492 लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है। वहीं दूसरी ओर दुनियाा की बात करें तो गुरुवार को संक्रमितों की संख्या छह करोड़ को पार कर गई। दुनिया में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 14 लाख से अधिक हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 43,082 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 492 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है, इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,35,715 हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93,09,788 हो गई है। अब तक 87,18,517 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 39,379 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,55,555 है।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.