अरुणाचल प्रदेश: मुठभेड़ में छह उग्रवादी ढेर, घटनास्थल से बरामद हुए चार एके-47 राइफल

राष्ट्रीय समाचार

अरुणाचल प्रदेश में बड़े हमले को अंजाम देने के फिराक में घुसे छह उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। मारे गए उग्रवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। असम राइफल्स द्वारा चलाए गए इस अभियान में एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स को खुफिया जानकारी मिली थी कि जनरल क्षेत्र के खोंसा में ‘नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड’ (एनएससीएन-आईएम) के कुछ उग्रवादी छुपे हुए हैं। इस जानकारी के आधार पर असम राइफल्स की एक टीम तैयार की गई और इलाके में खोज अभियान शुरू किया गया।
असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने साथ मिलकर सुबह के समय लोंगडिंग जिले के एनगिनू गांव में खोज अभियान किया। इसी दौरान टीम और एनएससीएन-आईएम उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
इस मुठभेड़ में छह उग्रवादी मार गिराए गए, जबकि इस मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ। यह मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। मुठभेड़ स्थल से छह हथियारों के साथ अन्य युद्धक जैसी सामग्री बरामद हुई है।
अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी ने बताया है कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से चार एके-47 राइफल्स और दो चीनी एमक्यू बरामद हुई है। फिलहाल खोज अभियान जारी है।

  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.