![](https://www.rakhewaldaily.com/wp-content/uploads/2022/11/Rakhewal-129.jpg)
दिल्ली एनसीआर की हवा में आज भी घुला है जहर, AQI का स्तर बहुत खराब…जानें कहां का क्या हाल
पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों की हवा में जहर घुला हुआ है। लोगों के लिए शुद्ध हवा में सांस ले पाना मुश्किल हो गया है। आज मंगलवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा बहुत खराब है। इससे लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा। सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। सामान्य और स्वस्थ लोगों को भी सांस फूलने, खांसी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतें महसूस हो रही हैं। हालांकि आज भी बच्चों के स्कूल बंद हैं।
अगर दिल्ली की बात करें तो यहां शादीपुर यानि पश्चिमी दिल्ली की हवा सबसे अधिक खराब है। यहां का आज का एक्यूआइ इंडेक्स सर्वाधिक 407 दर्ज किया गया है। इसके बाद अन्य क्षेत्रों के एक्यूआइ एंडेक्स भी बहुत खराब या खराब हैं। दिल्ली में प्रमुख जगहों का आज का एक्यूआइ इंडेक्स इस प्रकार है।
दिल्ली में प्रमुख जगहों पर एक्यूआइ का स्तर
स्थान एक्यूआइ
- पंजाबी बाग 351
- पुषा रोड 315
- शादीपुर पश्चिमी दिल्ली 407
- वजीरपुर 378
- मंदिर मार्ग 348
- रोहिणी 362
- अशोक विहार 368
- एनएसआइटी द्वारका 370
- जहांगीर पुरी 368
- आरके पुरम 335
- बुराड़ी 316
- आइटीओ दिल्ली 339
- लोधी रोड 289
- जेएल नेहरू स्टेडियम 339
दिल्ली के बाद नोएडा में भी बुरा हाल है। नोएडा के सेक्टर 62 की हवा सबसे ज्यादा खराब है। यहां हवा का स्तर सर्वाधिक 348 दर्ज किया गया है। जबकि नॉलेज पार्क में सबसे कम 299 एक्यूआइ दर्ज किया गया है। इससे समझा जा सकता है कि दिल्ली के साथ ही साथ नोएडा की हवा भी लगातार जहरीली बनी है। गुरुग्राम और फरीदाबाद का भी यही हाल है।
नोएडा एक्यूआइ
- सेक्ट्र 116 302
- सेक्टर 125 322
- नॉलेज पार्क 299
- सेक्टर 1 304
- सेक्टर 62 348
गुरुग्राम एक्यूआइ
- सेक्टर 51 309
- सेक्टर 2 एमआइटी मानेसर 267
फरीदाबाद एक्यूआइ
- सेक्टर 11 359
- न्यू इंडस्ट्रियल टाउन 374
- नाथू कॉलोनी 318