![](https://www.rakhewaldaily.com/wp-content/uploads/2021/05/Untitled-12.jpg)
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.3 रही तीव्रता
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 9:16 मिनट पर कोल्हापुर में भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई।हालांकि, भूकंप का केंद्र कहां रहा इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।