![](https://www.rakhewaldaily.com/wp-content/uploads/2020/12/10.jpg)
मुंबई के लालबाग में सिलेंडर धमाके में 20 लोग घायल, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
महाराष्ट्र के मुंबई के लालबाग इलाके में सिलेंडर में धमाका होने से 20 लोग घायल हो गए हैं। दमकल की दो गाड़ियां और दो जंबो टैंकर मौके पर पहुंच गए हैं। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में चल रहा है। इसी बीच मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर आज लालबाग क्षेत्र में हुए सिलेंडर धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए पहुंची।