![](https://www.rakhewaldaily.com/wp-content/uploads/2021/07/44984.jpg)
दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि, 24 घंटे में मिले 45,892 नए मरीज, 817 की मौत
देश में कोरोना महामारी की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है, लेकिन कोविड के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 45,892 नए मरीज मिले है और 817 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों में पाबंदियों से छूट दे दी गई है। देश डेल्टा प्लस वैरिएंट के बीच अब लैम्बडा वैरिएंट का भी एक मरीज मिला है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया।