कोरोना के आंकड़ों ने पैदा की दहशत, रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए केस, 3,980 की मौत

राष्ट्रीय समाचार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की खतरनाक रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादातर राज्यों में पाबंदियां लागू हैं। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट के बाद गुरुवार को एक बार फिर रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और 3,982 की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

देश में महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक का नए कोरोना मरीजों यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में दूसरी बार संक्रमण के मामले चार लाख से ऊपर गए हैं। इससे पहले 30 अप्रैल को 4,02,351 मामले सामने आए थे। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। शवों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाटों पर कई कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 4,12,262 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,10,77,410 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 3,980 लोगों की कोरोना से जान चली गई। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 23,01,68 पहुंच गई।

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 3,29,113  कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,72,80,844 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 35,66,398  पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है। 


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.