![](https://www.rakhewaldaily.com/wp-content/uploads/2021/03/123-1.jpg)
महाराष्ट्रमें औरंगाबाद में भी लगाया गया लॉकडाउन, इन जिलों में पहले से लागू है प्रतिबंध
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को रहेगा। दरअसल, कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। बता दें कि औरंगाबाद में अब तक 57 हजार 755 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 5 हजार 569 मामले अब भी सक्रिय हैं।
महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है। औरंगाबाद से पहले नागपुर समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाया गया।
गौरतलब है कि औरंगाबाद से पहले महाराष्ट्र के कई राज्यों में लॉकडाउन का एलान किया जा चुका है। दरअसल, अकोला जिले में 12 मार्च रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया, जो 15 मार्च को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। वहीं, परभणी जिले में भी इसी अवधि के दौरान पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, जबकि पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इनके अलावा नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
Maharashtra: Complete lockdown imposed in Aurangabad on weekends, due to a rise in COVID19 cases
The total number of COVID19 cases in Aurangabad district is 57,755 including 5,569 active cases, till yesterday. pic.twitter.com/ODXyEff1UW
— ANI (@ANI) March 13, 2021
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 15 हजार 817 नए मामले मिले, जो इस साल एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बता दें कि इससे पहले साल 2020 में अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र में एक दिन में 15 हजार मरीज मिले थे, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या में कमी आने लगी थी।