यूपी देवरिया में पूर्व पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या से पूरे इलाके में तनाव, पुलिस कर रही कैंप

राष्ट्रीय समाचार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हैं। पूरे गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

घटना सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सुबह-सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और विवाद इस कदर बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से कई लोगों की मौत की खबर है। मौके पर पुलिस मौजूद है। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है और अफरा तफरी का माहौल है।

पूर्व पंचायत सदस्य सहित 6 की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पहले हत्या कर दी गई, जिसके बाद नाराज लोगों ने गांव के ही सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर पांच लोगों की गोली मारकर जान ले ली। इस घटना में घायल एक लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है की सत्य प्रकाश दुबे और प्रेम यादव के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था और इसी विवाद में इस खूनी घटना को अंजाम दिया गया है।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.