चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वालीं ISRO की वैज्ञानिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

राष्ट्रीय समाचार

देश जहां चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी की खुशियां मना रहा है, वहीं इसरो (ISRO) से एक दुखद खबर सामने आई है। इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वलरमति रॉकेट लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन का जिम्मा संभालती थीं। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के लिए भी काउंटडाउन वलरमती ने ही किया था। इसरो के सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनका इलाज किया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।

इसरो के जितने भी लॉन्च होते थे उनके काउंटडाउन के दौरान जो आवाज सुनाई देती थी वो एन वलरमती की ही होती थी। उनका अंतिम मिशन चंद्रयान-3 ही था। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ था। चंद्रयान-3 के काउंटडाउन के दौरान जो आवाज सुनाई दी थी, वो वैज्ञानिक एन वलरमती की ही थी। तमिलनाडु के अलियायुर से आने वालीं वलरमती ने चेन्नई में अंतिम सांस ली।

 


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.