Happy Onam 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राहुल गांधी ने दी बधाई

राष्ट्रीय समाचार

ओणम के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ओणम पर शुभकामनाएं, यह एक अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक मौका होता है। मैं कामना करता हूं कि हर किसी को खुशी और अच्छी सेहत मिले

मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी ओणम के बारे में विस्तार से चर्चा की थी। अपने ट्वीट के साथ उन्होंने इसकी एक क्लिप भी साझा की। उन्होंने कहा था कि ओणम बड़ी तेजी से एक अंतरराष्ट्रीय त्योहार बनता जा रहा है। इसकी धूम आज विदेशों तक पहुंच गई है।

यही नहीं उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस ओणम पर, आइए हम अपने आप को ईमानदारी, अखंडता, करुणा, निस्वार्थता और बलिदान के मूल्यों की याद दिलाएं, जिसका महान महाराजा महाबली ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशी लाएं।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ओणम के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस पर्व के सभी के लिए अच्छा स्वस्थ्य, खुशहाली एवं समृद्धि लाने की कामना है। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल ने ट्वीट किया कि  सभी को इस त्यौहार की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि ओणम का यह पर्व सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.