हरियाणा में फिर स्कूल बंद, राजस्थान में 144, यहां पढ़िए 10 राज्यों की ताजा रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। महामारी के कारण कुछ राज्यों को मजबूरन प्रतिबंध लगाने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को हरियाणा और राजस्थान में नए मरीजों की संख्या अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से लॉकडाउन तो नहीं लेकिन कहीं-कहीं पर दोबारा प्रतिबंध लगाए जा रहे है। हरियाणा में 30 नवंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। राजस्थान में गहलोत सरकार ने धारा 144 लागू करने का फैसला लिया है। वहीं उत्तराखंड में ट्रेनी अधिकारी कोरोना से संक्रमित मिले हैं।

दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन कोरोना के नए आंकड़े दहशत की दस्तक दे रहे हैं। दिल्ली में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 8 हजार 159 पर पहुंच गई है। शुक्रवार देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से 118 लोगों की मौत हुई जबकि 6608 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 5.17 लाख से अधिक हो गया है।

मध्यप्रदेश में आज से नाइट कर्फ्यू
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने यहां नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने साफ किया कि राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। स्कूल और कॉलेज अभी नहीं खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 नवंबर से इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम जिलों में रात 10 बजे से सुबह छह बजे कर कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और फैक्टरी कर्मचारियों को आने-जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा भोपाल के जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि जो लोग मास्क नहीं लगाएंगे उनसे वालंटियर ड्यूटी कराई जाए। उन्होंने बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान
राजस्थान में कोरोना को लेकर अशोक गहलोत सरकार ने राज्य के सभी जिलों में आज से धारा 144 लागू करने का बड़ा फै़सला लिया है। राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को 21 नवंबर से धारा 144 लगाने की शक्ति प्रदान कर दी है। इस धारा के लागू होते ही एक जगह पर चार लोगों से ज्यादा के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लग जाएगा। शुक्रवार को राज्य में 2762 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 2130 लोगों की मौत के साथ ही दो लाख 37 हजार 699 संक्रमित सामने आए हैं।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.