संयुक्त राष्ट्र ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया
यूएन संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। इससे केन्द्र सरकार को झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रहेगी। इसके पहले वर्ल्ड बैंक जैसी कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटा चुकी हैं।