विकास दुबे का मौत से पहले का वीडियो आया सामने, टोल प्लाजा पर दिखा कुख्यात बदमाश
उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात बदमाश विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। उसे कल मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।
विकास दुबे का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विकास को टोल प्लाजा पर देखा गया था। यूपी एसटीएफ की टीम जिस कार में विकास दुबे को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश ला रही थी उसे आखिरी बार कानपुर से पहले बड़ा टोल प्लाजा से गुजरते हुए देखा गया था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा पर बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात थी। विकास दुबे के काफिले की कवरेज कर रही मीडिया की गाड़ियों को पुलिस ने टोल पर रोक दिया। टोल से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। किसी भी तरह के परिस्थिति ने निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार थी।