रामविलास पासवान को दी जा रही है अंतिम विदाई, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय समाचार

बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 74 साल के पासवान पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता के निधन की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर कई दिग्गजों ने दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को एम्स से पटना ले जाया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। लोजपा नेता का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर लाया गया है। यहां केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सहित कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।

रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ले जाया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एम्स अस्पताल पहुंचे। 12 जनपथ पर केंद्रीय मंत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा, फिर पार्टी मुख्यालय ले जाया जाएगा।

आज सुबह 10.30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी जाएगी।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.