देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 75829 मामले, 940 मरीजों की हुई मौत

राष्ट्रीय समाचार

देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ना जारी है। इसी बीच पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 75,829 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 940 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है।

देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 65 लाख के ऊपर पहुंच गई है। देश में वर्तमान में कुल मामले 65,49,374 हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,37,625 है जबकि 55,09,967 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे देश छोड़कर चले गए हैं। इसके अलावा वायरस के कारण कुल 1,01,782 मरीजों की जान जा चुकी है।

वहीं परीक्षण की बात करें तो तीन अक्तूबर तक कुल 7,89,92,534 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 11,42,131 नमूनों का शनिवार को परीक्षण किया गया। यह जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने दी है।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.