कर्नाटक के केरूर में दो समुदायों में भड़की हिंसा, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी; धारा 144 लागू

राष्ट्रीय समाचार

कर्नाटक के बगलकोट के केरूर में बुधवार शाम दो गुटों के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई। तीन लोग घायल हुए हैं। हालात पर काबू करने के लिए शुक्रवार तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है।

बताया गया है कि दो गुटों के बीच बहस के बाद हिंसा शुरू हो गई। विभिन्न समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। आगजनी भी की गई। केरूर में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की गई है।

बगलकोट के कलेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि 8 जुलाई सुबह 8 बजे तक के लिए धारा 144 लगाई गई है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। घटना के तुरंत बाद, बदमाशों का एक समूह बाजार में घुस गया गाड़ियों में आग लगा दी। बताया गया है कि महिलाओं की छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर कहासुनी बवाल में बदल गई।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.