अब भारत की सेना अमेरिका और चीन को देगी टक्कर, पीएम मोदी के इस प्लान से नहीं बच पाएंगे दुश्मन

राष्ट्रीय समाचार

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका, चीन और रूस के पास थिएटर कमान है। यानि तीनों सेनाओं को मिलाकर एक कमान। जो कि पलक झपते फैसले लेकर दुश्मन देश को तबाह कर सकती है। अभी भारत के पास तीनों सेनाओं की अपनी अलग-अलग और कई कमान है। ऐसे में युद्ध के समय निर्णय लेने में मुश्किल होती है। समय भी अधिक लगता है। मगर थिएटर कमान होने से तीनों सेनाओं की ताकत संयुक्त हो जाती है। किसी भी देश पर युद्ध की पूरी रणनीति बनाना तब थिएटर कमान के हाथ में आ जाती है। दुश्मन की ताकत और परिस्थितियों को देखते हुए थिएटर कमान युद्धक रणनीति बनाकर हमले का आदेश देती है। थिएटर कमान ही यह निर्देश देती है कि कब और कहां थल सेना आक्रमण करेगी और कब वायुसेना या नौसेना को आक्रमण करना है या किस प्रकार उन्हें दुश्मन को घेरना है। अब अमेरिका और चीन की तर्ज पर भारत भी थिएटर कमान बनाने जा रहा है। इसमें जल, थल और वायु सेनाएं मिलकर दुश्मन से लोहा लेंगी। अभी थलसेना और वायु सेना की सात-सात और जल सेना की तीन कमान है। यानि भारत के पास तीनों सेनाओं की कुल 17 कमानें हैं। अब इन्हें एकीकृत किया जाएगा। इससे सेना की ताकत बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीडीएस के गठन के बाद से ही थिएटर कमान बनाने की अवधारणा पर काम शुरू कर दिया था। इसे लेकर उनकी पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत से कई दौर की बातचीत भी हो चुकी थी। वर्ष 2021 में ही नेवल डिफेंस और एयर डिफेंस कमान को क्रियाशील कर दिया जाना था। मगर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत का निधन हो जाने से यह काम रोक दिया गया था। मगर अब सेना ने इस पर फिर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। अब थिएटर कमान को मार्च 2023 तक एक्टिव कर दिए जाने पर काम हो रहा है। इसमें अब एयर और नेवल डिफेंस के साथ आर्मी डिफेंस यानि थल सेना कमान भी एक साथ जोड़ी जाएगी।

आर्मी सूत्रों के अनुसार थिएटर कमान में सबसे पहले एयर डिफेंस कमान को एक्टिव किया जाएगा। इसके बाद नेवल डिफेंस और आर्मी डिफेंस कमान को एक्टिव किया जाएगा। ये तीनों थिएटर कमान सीडीएस को रिपोर्ट करेंगी। अब हर सेना में कई कमानों को मिलाकर सिर्फ एक कमान में बदल दिया जाएगा। तीनों सेना की कमानें थिएटर कमान कह लाएंगी। इससे सेना को फैसले लेना और त्वरित मोड में दुश्मन देश पर अटैक करना आसान हो जाएगा। इसके बाद सेना अमेरिका और चीन की तरह पलक झपकते दुश्मन देश पर चौतरफा हमले कर सकेगी।

थिएटर कमान गठित होने के बाद लॉजिस्टिक और अंतरिक्ष कमान का भी गठन किया जाएगा। इन कमानों को भेद पाना फिर दुश्मन देश के लिए मुश्किल होगा। ये कमानें सभी अत्याधुनिक तकनीकियों से लैस होंगी। जो किसी भी दुश्मन देश की तैयारियों पर नजर रखने के साथ उनपर हमले की कार्ययोजना भी बना सकेंगी। लॉजिस्टिक और अंतरिक्ष कमान सेना की सर्वाधिक अत्याधुनिक कमान होगी। यह दुश्मन को मिनटों और सेकेंडों में ढूंढ़-ढूंढ़ कर उनके ठिकानों को तबाह कर सकती है। दुश्मन कहीं भी छुपा हो, उसका बच पाना फिर बेहद मुश्किल होगा।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.