![](https://www.rakhewaldaily.com/wp-content/uploads/2022/12/Rakhewal-17.jpg)
पहले चरण का मतदान जारी, मतदाताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के लिए 89 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। पहले चरण में 14,382 मतदान केंद्रों पर जिन 89 सीटों के लिए मतदान होगा उनमें से 48 पर भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गई थीं और एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ था। इस चुनाव में भाजपा,कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) सहित 36 अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी पहले चरण की सीटों पर उतारे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 89 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं।पहले चरण में कुल 788 उम्मीदवारों में से 70 महिला प्रत्याशी हैं जिनमें से भाजपा की नौ, कांग्रेस की छह और आप की पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।