Delhi-NCR AQI: 200 या 400 नहीं, 600 के भी पार निकला दिल्ली-NCR का AQI, यहां जानें अपने इलाके का पॉल्यूशन लेवल

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली वालों की सांसों पर संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हर बीतते दिन के साथ राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता बदतर होती जा रही है। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 628 पर पहुंच गया है। आनंद विहार के अलावा जहांगीरपुरी का भी AQI 620 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के अलावा गुरुग्राम के विकास सदन इलाके का भी AQI 607 पर दर्ज किया गया।

दिल्ली के लगभग हर इलाके में वायु प्रदूषण बेहद गंभीर स्थति में है। ये डाटा शुक्रवार सुबह 6 बजे के AQI के हिसाब से है। सरकारी वेवसाइट aqicn.org के मुताबिक दिल्ला के आनंद विहार इलाके में 628 AQI दर्ज किया गया। वहीं ओखला में 510, वजीरपुर में 469 और रोहिणी में 527 तक AQI दर्ज किया है। इसके अलावा दिल्ली से सटे गुरूग्राम और फरीदाबाद में भी AQI 600 से ज्यादा दर्ज किया गया। aqicn.org के मुताबिक हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 11 में 610 AQI और गुरुग्राम के विकास सदन इलाके में AQI 607 पर पहुंच गया।

दिल्ली से सटे नोएडा का भी प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर है। नोएडा के सेक्टर 62 में आज सुबह AQI 384 पर है। वहीं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 404 दर्ज किया गया। बता दें कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को 24 घंटे की औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 450 दर्ज किया गया था जो ‘अति गंभीर’ केटेगरी में पहुंचने के करीब है। कल दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी बढ़कर 38 प्रतिशत हो गई थी, जो अब तक इस साल की सबसे अधिक है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला स्थित नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी विद्यालयों में आठवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए अगले मंगलवार तक ऑनलाइन पढ़ाई होगी। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। गौतमबुद्ध नगर जिला स्कूल निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, स्कूलों से कहा गया है कि अगर संभव हो तो नौंवी से 12वीं कक्षाओं की पढ़ाई भी ऑनलाइन कराई जाए।

 


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.