मानसून की विदाई से पहले यहां झमाझम के आसार, हवा की दिशा बदलते ही शुरू होगी ठंड

राष्ट्रीय समाचार

दक्षिण-पश्चिम मानसून-2022 की विदाई का वक्त आ चुका है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हालांकि, इसके पहले राजधानी दिल्ली एनसीआर, यूपी समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज बारिश हो रही है। मौसमविदों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में हवा की दिशा बदलने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड भी दस्तक दे सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि विदाई के पहले मानसून उत्तर पश्चिमी हिस्सों को फिर तर कर सकता है। अगले तीन दिनों में यूपी, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो सकती है।

आज राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई। आमतौर पर देश से मानसून 20 सितंबर  तक विदा हो जाता है। इसके बाद लोकल स्तर पर सिस्टम बनने से छुटपुट बारिश का सिलसिला अक्तूबर तक जारी रहता है। इस बार भी ऐसी ही संभावना है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार औपचारिक रूप से एक दो दिन में मानसून विदा हो जाएगा।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.