दिल्ली में थमेगी बारिश की रफ्तार, लेकिन यूपी में जारी रहेगा सितम; जानें अन्य राज्यों का हाल

राष्ट्रीय समाचार

विदा होता मानसून सितम देकर जा रहा है। बीते एक सप्ताह से देश के अगल-अलग राज्यों में जमकर हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा जैसे राज्यों में लगातार बारिश के कारण जलभराव है। लोग जगह-जगह ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सो में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि, पूरी तरह से मौसम मंगलवार के बाद ही साफ होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा से बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी तक जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके चलते निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर आगे बढ़ेगा, जिस कारण उत्तरी हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर भारत में बारिश की रफ्तार बढ़ेगी।

  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.