कड़ाके की सर्दी के लिए रहें तैयार, दिल्ली-NCR में लुढका पारा, जानें देशभर में मौसम का हाल

राष्ट्रीय समाचार

देश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कुछ दिनों से ठंड कई गुना बढ़ गई है। बीते दिन शुक्रवार को तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। अब राजधानी में ठंड और बढ़ेगी। सोमवार 21 नवंबर के बाद अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने राजधानी दिल्ली में एकाएक ठंड बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान महज 9.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। 9 साल बाद दिल्ली में 20 नवंबर से पहले न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गया। इससे पहले 16 नवंबर 2013 को न्यूनतम तापमान 9.1 दर्ज हुआ था। वहीं, अधिकतम तामपान भी 25.2 डिग्री है। यह सामान्य से दो डिग्री कम है।

राजधानी में आज शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद गिरते तापमान में ठहराव आएगा। हालांकि, 23 नवंबर से एक बार फिर तापमान गिरने लगेंगे। 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक आएगा। न्यूनतम तापमान भी वापस 9 डिग्री पर पहुंच सकता है। इससे पहले 8 नवंबर 2018 को न्यूनतम तापमान महज 10.5 डिग्री और 16 नवंबर 2013 में 9.1 डिग्री रहा था।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.